नगर निगम ने सुदामापुरी में दर्जन भर मकानों को तोड़ने की तैयारी की है। नगर निगम का मानना है कि इन मकानों को निगम की सरकारी जमीन पर बनाया गया है। शुरुआती जांच के ऐसे करीब 14 मकान हैं, जिनको गिराया जाना है।
इनको नोटिस जारी कर दिया गया है। संपत्ति विभाग की जांच में पाया गया कि ये मकान रास्ते की जमीन पर बनाए गए हैं। दूसरी ओर इन मकानों के स्वामियों का कहना है कि उनको यह जमीन नगर निगम की ओर से आवंटित की गई थी।
ऐसे में जमीन पर उनका मालिकाना हक है। नगर निगम के तहसीलदार बीबी राठौर ने बताया कि दर्जन भर मकान निगम की जमीन पर बना लिए गए हैं। इनको खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया है।