फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति को मिली मौत की सजा

Mon, 13 Jul 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौला गांव में अवैध संबंधों का विरोध करने पर प्रेमी ने महिला के पति की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। पुलिस ने अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के छपरौला गांव में बृजपाल (42) रहता था। उसके घर पर बुलंदशहर के सिकंद्राबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव बिसवाना निवासी रामवीर का काफी आना जाना था।

घर पर आने जाने के दौरान रामवीर के बृजपाल की पत्नी से संबंध बन गए। बृजपाल ने इसका विरोध किया। इस पर रामवीर ने उसकी हत्या करने का साजिश रची। रविवार रात को रामवीर बृजपाल के घर पहुंचा और उसके सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद रामवीर फरार हो गया।
विज्ञापन


गोली की आवाज सुनकर आसपास से ग्रामीण और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना बादलपुर पुलिस को दी। बृजपाल के पिता रामनिवास ने रामवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें