फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव से ठीक पहले अवैध शराब की आठ हजार बोतलें मिलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा और चुनाव आयोग की संयुक्त टीम ने उत्तम नगर इलाके के ओम विहार से भारी में मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन


गोदाम से करीब 497 कार्टून में 8952 बोतल और पौवे बरामद हुए हैं। आशंका है कि चुनावों के दौरान मतदाताओं को बांटने के लिए हरियाणा से शराब लाई गई थी।

अपराध शाखा के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार रात उनकी टीम को सूचना मिली थी कि कबाड़ी बाजार रोड, ओम विहार फेस-1, उत्तम नगर के एक गोदाम में भारी में मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। शराब हरियाणा से विधानसभा चुनावों में बांटने के लिए लाई गई है।

फौरन चुनाव आयोग के अलावा लोकल पुलिस को इसकी सूचना दी गई। छापेमारी के दौरान गोदाम से देसी, विदेशी शराब जो सिर्फ हरियाणा में बिक्री के लिए थी बरामद हुई। इधर, शराब मिलने के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन

विज्ञापन

क्या कहती है पब्लिक?

कुछ लोगों का कहना था कि गोदाम उत्तम नगर से आप पार्टी उम्मीदवार नरेश बालियान का है। वहीं, नरेश का कहना है कि गोदाम भाजपा कार्यकर्ता का है।

पकड़ी गई शराब से कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस इसकी जांच करवा ले, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जहां से शराब बरामद हुई वह गोदाम भाजपा कार्यकर्ता का है।
-नरेश बालियान, आप उम्मीदवार, उत्तम नगर

आम आदमी पार्टी वाले मुद्दों से भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा या उसके कार्यकर्ताओं का गोदाम से कोई लेना-देना नहीं है।
पवन शर्मा, भाजपा उम्मीदवार, उत्तम नगर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें