फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: अवैध जमाखोरी का खुलासा, एजेंसी से 459 गैस सिलेंडर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने बाहरी जिले के रनहोला इलाके में की कार्रवाई
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने एलपीजी सिलिंडरों के अनधिकृत भंडारण और रिफिलिंग से जुड़े रैकेट का खुलासा किया है। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 459 खाली गैस सिलेंडर बरामद किया है। इनमें भारत पेट्रोलियम के 175 और इंडेन के 284 सिलिंडर शामिल हैं। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए मामला खाद्य आपूर्ति विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा ने बताया कि पुलिस ने बाहरी जिले के रनहोला इलाके में एलपीजी सिलिंडरों की जमाखोरी की सूचना पर एचपी बालाजी गैस एजेंसी, निथोली रोड, गांव-रनहोला में छापा मारा। वहां गैस एजेंसी का मालिक अंबिका विहार, दिल्ली निवासी सुशील कुमार सिंघल सिलिंडरों की अवैध जमाखोरी में सक्रिय रूप शामिल पाया। खाद्य आपूर्ति अधिकारी (एफएसओ) जग प्रवेश को तुरंत मौके पर बुलाया गया। उन्होंने वहां पहुंचकर नियमों और प्रक्रियाओं के तहत कार्रवाई की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें