फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़: दिल्ली पुलिस ने इंदौर से 6 आरोपी किए गिरफ्तार, साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा

Wed, 05 Aug 2026 09:51 AM IST
Vijay Singh Pundir डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पुलिस के अनुसार, द्वारका पुलिस को काफी समय से इस अवैध कॉल सेंटर के संचालन की जानकारी मिल रही थी। यह गिरोह लोगों को निशाना बनाकर उन्हें ठगने का काम कर रहा था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के द्वारका जिले की पुलिस की साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह कॉल सेंटर लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी का शिकार बना रहा था। पुलिस ने मौके से बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य सामान बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, द्वारका पुलिस को काफी समय से इस अवैध कॉल सेंटर के संचालन की जानकारी मिल रही थी। यह गिरोह लोगों को निशाना बनाकर उन्हें ठगने का काम कर रहा था। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर, पुलिस की एक टीम ने मध्य प्रदेश के इंदौर में छापा मारा। इस दौरान, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को पकड़ा। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह गिरोह बड़े पैमाने पर साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहा था।

छापेमारी के दौरान, पुलिस ने मौके से 28 कंप्यूटर, विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। इन दस्तावेजों से गिरोह के तौर-तरीकों और उसके नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें