ओल्ड फरीदाबाद स्थित मदान क्लीनिक की महिला डॉक्टर डॉ. सीमा मदान के खिलाफ अवैध रूप से गर्भपात करने का मामला दर्ज किया गया है।
मदान क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार देर शाम छापेमारी की थी। इस दौरान जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी संदीप गहलान, सीनियर ड्रग कंट्रोल अधिकारी करन गोदारा, ड्रग इंस्पेक्टर किशन कुमार, डॉक्टर अलीबन अहमद मौजूद रहे।
तीन घंटे से ज्यादा चली छानबीन के दौरान टीम ने कई मेडिकल औजारों, एमटीपी (मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेगनेंसी) दवाइयों और गर्भपात में इस्तेमाल होने वाली मशीन को बरामद किया है, जिसे टीम ने जब्त कर सील कर दिया है।
टीम ने बताया कि क्लीनिक और डॉक्टर के पास गर्भपात करने का लाइसेंस नहीं था। जो डॉक्टर यहां काम कर रही हैं।
उनके पास गर्भपात करने के लिए आवश्यक डिग्री नहीं है। मामला आईपीसी, एमपीटी एक्ट और ड्रग एवं कास्मेटिक एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।