फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो से जाकिर हुसैन का टिकट कटा!

Wed, 12 Feb 2014 10:27 AM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में बसपा की उम्मीदवारी छोड़कर इनेलो में आए पूर्व विधायक चौधरी जाकिर हुसैन को जोर का झटका लगा है।
विज्ञापन


उनकी जगह इनेलो के टिकट पर गुड़गांव सीट से उनके विरोधी और इनेलो विधायक मोहम्मद इलियास को चुनाव लड़ाने का निर्णय किया गया है। दो दिनों में पार्टी की ओर से इसकी विधिवत घोषणा की जाएगी। टिकट बंटवारे के इस खेल से इनेलो का एक खेमा भौचक है।

यह भी पढ़ें:गुडगांव से चुनाव लड़ेंगी शर्मिला टैगोर!

तकरीबन दो महीने पहले चौधरी जाकिर हुसैन बसपा की घोषित उम्मीदवारी छोड़कर इनेलो में आए थे। उसके बाद इनेलो के मंच से कई बार उन्हें गुड़गांव संसदीय चुनाव लड़ाने के संकेत दिए गए। इसके साथ जाकिर हुसैन ने संसदीय क्षेत्र का दौरा भी शुरू कर दिया था। लेकिन परसों सब कुछ उलट गया।
विज्ञापन


पार्टी सूत्र बताते हैं कि जाकिर हुसैन के इनेलो में आने से इसका एक खेमा खुश नहीं था। शुरुआत के दिनों में इनके विरोधी मंच पर एक साथ नजर भी नहीं आते थे, लेकिन जब मेवात के एक कार्यक्रम में अभय चौटाला की मौजूदगी में इलियास और जाकिर ने एक-दूसरे के गले मिलकर गिल-शिकवे त्यागने की घोषणा की तो लगा कि सब सामान्य हो गया।

यह भी पढ़ें:नाना और गगन के साथ सैफ भी साधेंगे निशाना

उधर, दो दिन पहले दिल्ली में ओमप्रकाश चौटाला से मेवात के इनेलो नेताओं की मुलाकात के बाद तस्वीर बदल गई। बताते हैं कि मेवात के जिलाध्यक्ष बदरूद्दीन, विधायक मोहम्मद इलियास, विधायक नसीम अहमद, चौधरी जाकिर हुसैन आदि इनेलो सुप्रीमो से मिले।

उसके बाद गुड़गांव संसदीय क्षेत्र से जाकिर की जगह मोहम्मद इलियास को चुनाव लड़ाने का निर्णय सुनाया गया। इस बारे में इनेलो के एक बड़े नेता ने सफाई में कहा कि मेवात के सभी वरिष्ठ नेताओं ने इलियास को लोकसभा चुनाव लड़ाने का सामूहिक निर्णय किया है। इसमें जाकिर हुसैन की भी सहमति है।
विज्ञापन


जबकि इस बारे में पूछने पर जाकिर ने सिर्फ इतना कहा कि वह पार्टी हाईकमान के फैसले के साथ हैं। मोहम्मद इलियास से उनका कोई मनमुटाव नहीं है। उन्हें पार्टी की ओर से जो भी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी, बखूबी निभाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें