फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी में भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्लास 11 को

Thu, 08 Jun 2017 09:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
students
विज्ञापन
आईआईटी में रविवार को भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्लास लगेगी, जिसमें भारत सरकार के चीफ इकोनॉमिक्स एडवाइजर अरविंद सुब्रह्मण्यम छात्रों को जानकारी देने के साथ सवालों के जवाब भी देंगे। 
विज्ञापन


इस विशेष क्लास में नोटबंदी भी एजेंडा होगा, जिसमें चीफ इकोनॉमिक्स एडवाइजर नोटबंदी से पहले और बाद में भारतीय अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ा, उसके बारे में भी छात्रों को बताएंगे। 

आईआईटी दिल्ली कैंपस में आयोजित होने वाली यह अपनी तरह की पहली क्लास होगी, जहां इंजीनियरिंग के छात्रों को भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में भी विशेषज्ञ जानकारी देंगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, इस विशेष क्लास में केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान छात्रों को जानकारी देने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें