फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईआईटी तैयार करेगा नोएडा का ड्रेनेज प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन
जलभराव वाले स्थलों पर स्थायी समाधान की तैयारी, नालों और नालियों के नेटवर्क को किया जाएगा एकीकृतमाई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


नोएडा। बारिश के दौरान सेक्टरों और मुख्य सड़कों पर होने वाले जलभराव से निजात के लिए नोएडा प्राधिकरण आईआईटी से शहर का समग्र ड्रेनेज प्लान तैयार करवाएगा। इसमें सभी नालों और नालियों के नेटवर्क को एकीकृत करने की योजना बनाई जाएगी। आईआईटी की टीम जलभराव वाले निचले इलाकों का अध्ययन कर पानी की निकासी के स्थायी समाधान सुझाएगी। इसके बाद इसी प्लान के आधार पर पूरे शहर में काम कराया जाएगा।
प्राधिकरण के जीएम एसपी सिंह के अनुसार, फिलहाल नाला-नाली से जुड़े कार्य 10 वर्क सर्कल में अलग-अलग किए जाते हैं। कई स्थानों पर नालों का स्तर सेक्टरों से ऊंचा होने के कारण तेज बारिश में पानी की निकासी बाधित होती है। प्राधिकरण के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में कुल 190 छोटे-बड़े नाले हैं। पुराने विकसित हिस्से में 98 नाले हैं, जिनकी कुल लंबाई 186.57 किलोमीटर है। वहीं कम आबादी और एक्सप्रेसवे के आसपास के क्षेत्रों में 92 नाले हैं, जिनकी लंबाई 164.61 किलोमीटर है। इन सभी का विवरण आईआईटी को उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में प्रमुख जलभराव वाले स्थल
सेक्टर-49 बरौला, सेक्टर-19,महामाया फ्लाईओवर लूप, सेक्टर-11 धवलगिरी, सेक्टर-12 के ए और एच ब्लॉक, सेक्टर-27 का सी ब्लॉक, सेक्टर-31 का सी ब्लॉक और पॉकेट-6, सेक्टर-29 में पार्क व्यू अपार्टमेंट के पास, सेक्टर-34 में उदयगिरी अपार्टमेंट के पास, सदरपुर, एनएसईजेड एरिया, खोड़ा लेबर चौक, सेक्टर-62, सेक्टर-60, नोएडा एलिवेटेड रोड जहां उतरता है, सेक्टर-63 और कार्ल हूबर स्कूल के पास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें