जंग के मैदान में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले ड्रोन अब राजधानी दिल्ली में चुनाव प्रचार में इस्तेमाल होते दिखें तो चौंकिएगा नहीं।
जी हां, ये करिश्मा कर दिखाया है आईआईटी दिल्ली के छात्रों के ग्रुप ने। इस ग्रुप ने ऐसा डिवाइस बनाया है जो अपने साथ पोस्टर-बैनर लेकर उड़ता है और लोगों से नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील करता है।
देश में मोदी की लहर को इतना बड़ा सपोर्ट मिलना काफी अहम है। यह ड्रोन खासकर मोदी के लिए ही डिजाइन किया गया है।
मोदी के सपोर्ट में प्रचार करेगा ड्रोन
हल्के वजन का यह डिवाइस 4000 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकता है। जबकि इसकी औसत पहुंच 1000 मीटर है। रिमोट कंट्रोल से चलने वाला ये डिवाइस खाली जगह जैसे पार्क या ग्राउंड में आसानी से उड़ सकता है और मोदी को पीएम बनाने के सपोर्ट वाले बैनर भी ड्रॉप करता है।
अपने दो दोस्तों बृज किशोर मौर्या और तन्मय बुनकर के साथ मिलकर इस ड्रोन को डिजाइन करने वाले संजय खरवार ने बताया कि ड्रोन को बनाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है और यह बहुत जल्द दिल्ली में वोटरों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए उड़ेगा।
उन्होंने बताया कि ड्रोन के बाहरी हिस्से में 'मोदी फॉर पीएम' लिखा हुआ है। यह प्रचार करने के दौरान ऊपर से पंफलेट भी गिराएगा।
अन्ना के समर्थकों का मोदी प्रेम
दिल्ली की तंग गलियों और एरिया को ध्यान में रखते हुए इसे डिजाइन करते समय एक ऐसा सेंसर लगाया गया है जो उड़ते समय किसी बिल्डिंग या वायर के टकराने से पहले ही ऑपरेटर को एलर्ट कर देगा।
संजय ने बताया कि ड्रोन बिना किसी ऑपरेटर के भी काम कर सकता है लेकिन दिल्ली की तंग गलियों और संकरी सड़कों पर इसे रिमोट के जरिए एक ऑपरेटर कंट्रोल करेगा। यह ड्रोन उड़ते समय ऑडियो मैसेज भी सकेगा।
कभी अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन का हिस्सा रहे ये इन छात्रों का कहना है कि वे केवल मोदी को सपोर्ट करते हैं, किसी और राजनीतिक दल से उनका कोई लेना देना नही है।
दिलचस्प है, मोदी का आईआईटी कनेक्शन
बृज किशोर मौर्या ने कहा कि हम विकास को महत्व देने वाले व्यक्ति को देश का मुखिया बनते देखना चाहते हैं। इसीलिए हमने मोदी को चुना है। इसके अलावा हम किसी अन्य दल के लिए प्रचार नहीं करेंगे।
ये तीनों छात्र एक ग्रुप 'आईआईटीयंस सपोर्ट मोदी' का हिस्सा हैं जिसमें देशभर के लगभग 500 आईआईटी स्टूडेंट्स जुड़े हुए हैं। इनमें से अकेले दिल्ली ये लगभग 250 छात्र है जो सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं।
लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी को आईआईटीयंस का जबरदस्त सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही यह भी काफी दिलचस्प बात है कि वाराणसी में मोदी के मुकाबला करने वाले अरविंद केजरीवाल भी एक आईआईटी के छात्र रह चुके हैं।