आईआईटी जेईई एडवांस में वैशाली निवासी अंजिष्नु बोस ने 26 वीं रैंक हासिल कर गाजियाबाद टॉप के साथ दिल्ली-एनसीआर में भी टॉप किया है। इसके अलावा आकाश अग्रवाल ने 86 वीं रैंक हासिल की है। कोचिंग संस्थाओं से जेईई की तैयारी करने वाले छात्रों ने पास होने की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
आईआईटी और देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन का सपना देख रहे हजारों छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया। बुधवार देर शाम आईआईटी जेईई एडवांस का रिजल्ट घोषित हो गया। वैशाली के अंजिष्नु बोस ने 26 वीं रैंक और गाजियाबाद के आकाश अग्रवाल 86वीं रैंक हासिल की है।
वहीं, पेस इंस्टीट्यूट से 13 छात्र और फिटजी इंस्टीट्यूट से 60 छात्रों को चयन हुआ है। जेईई में पास होने वाले छात्रों में अंकुर शर्मा (136), प्रखर गुप्ता (233), यशवर्धन सिंह (235), शशांक सक्सेना (396), विनय अग्रवाल (1139), भव्य जैन (1898), मिहिर सिरोही (3376), निशांत शर्मा (3707), पार्थ दीक्षित (2945), शिवांग (3366), गगन (6400), उत्कर्ष (5107), यश (5275), प्रतीक (7991), अमन (2051), वैभव (133) और आयुष त्यागी (9448) और ऋषि कौशिक(4597) हैं।