ऑटो एक्सपो में आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने अपनी फॉर्मूला रेसिंग कार पेश की है। ये कार 29 जुलाई से तीन अगस्त तक एसएई इंटरनेशनल द्वारा जर्मनी में होने वाली फॉर्मूला स्टूडेंट चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी।
अपनी काबिलियत का उदाहरण पेश करते हुए इस कार को तैयार करने में छात्रों ने पूरी ताकत झोंक दी हैं, लेकिन फंड की कमी से विदेशी संस्थानों की तकनीक से पिछड़ने का डर है।
यह भी पढ़ें: पढ़े, ऑटो एक्सपो में जाने से पहले ये 5 जरूरी बातें
दरअसल आईआईटी दिल्ली के छात्रों ने एएक्सएलआर8आर नाम से ये कार तैयार की है। इसमें होंडा सीबीआर इंजन लगाया गया है। बेहतर परफॉर्मेंस और वजन हल्का करने को इसमें एल्यूमीनियम का इस्तेमाल किया गया है।
सस्पेंशन समेत एक्सल में लगाया कार्बन फाइबर विदेश से मंगाया है। फंड की कमी से छात्रों को तकनीक से समझौता करना पड़ता है।
इस कार को लगभग 17 से 18 लाख रुपये में तैयार करना पड़ेगा, जबकि चैंपियनशिप में शामिल होने वाली कार बनाने वाले दल के पास एक मिलियन यूरो (आठ करोड़ रुपये) तक का फंड होता है।
यह भी पढ़ें: 4 लाख की मारुति सेलेरिओ, 23 की माइलेज
इसके बाद भी छात्रों के हौसले बुलंद हैं और उनकी कोशिश खुद को साबित करने की है।
किन-किन संस्थानों ने लगाए स्टॉल?
ऑटो एक्सपो में आईआईटी बॉम्बे ने कार और बाइक के प्रोटोटाइप डिजाइन का स्टॉल लगाया है। इसमें छात्रों के खुद डिजाइन किए प्रोटोटाइप पेश किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अब कॉम्पैक्ट कारों का होगा देश में जलवा
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन और यूनिवर्सिर्टी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज देहरादून समेत कई और तकनीकी संस्थानों ने अपने स्टॉल लगाए हैं।