फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बंबई, दिल्ली, मद्रास और डीयू दुनिया के शीर्ष 200 संस्थानों में शुमार

Thu, 19 Sep 2019 04:02 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • सूची में एमआईटी अव्वल और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे नंबर पर है
  • 2019 में तीन ही भारतीय संस्थानों को जगह मिली थी 
  • पांच मानकों पर तय होती है रैंकिंग
विज्ञापन
iit-delhi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्नातकों को रोजगार देने के मामले में भारत के चार संस्थानों ने दुनिया के शीर्ष 200 संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। सूची में एमआईटी अव्वल और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी दूसरे नंबर पर है। बृहस्पतिवार तड़के लंदन में जारी क्यूएस ग्रेजुएट एम्प्लायबलिटी रैंकिंग 2020 की सूची में ये चार संस्थान हैं- आईआईटी दिल्ली, आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी मद्रास और दिल्ली विश्वविद्यालय। 2019 तीन ही भारतीय संस्थानों को जगह मिली थी। 

विज्ञापन


क्यूएस के शोध निदेशक बेन सोटर के मुताबिक, इस सूची में एमआईटी लगातार दूसरी बार पहला स्थान हासिल करने में कामयाब रहा है। इसमें स्टैनफोर्ड दूसरे, यूसीएलए तीसरे, यूनिवर्सिटी ऑफ सिडनी चौथे, हावर्ड यूनिवर्सिटी पांचवें, सिन्हुआ यूनिवर्सिटी छठे, ऑस्ट्रेलिया की मेलबर्न यूनिवर्सिटी सातवें, यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज आठवें, यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग नौवें व यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड दसवें स्थान पर है।

पांच मानकों पर तय होती है रैंकिंग

बेन सोटर के मुताबिक, शिक्षण संस्थानों की रैंकिंग की परख पांच कसौटियों नियोक्ता की साख, एल्युमनाई आउटकम, नियोक्ता के साथ साझेदारी, नियोक्ता-छात्र संबंध और स्नातक रोजगार दर के आधार पर होती है। सबसे ज्यादा स्कोर पाने वालों में आईआईटी बॉम्बे 54 फीसदी, आईआईटी दिल्ली 45ट़ी मद्रास 42.6 और दिल्ली विश्वविद्यालय 39.01 फीसदी हैं। जबकि शीर्ष 500 की सूची में कलकत्ता विश्वविद्यालय को 17 फीसदी स्कोर मिला है।
 

संस्थान रैंक
आईआईटी बॉम्बे 111-120
आईआईटी दिल्ली 151-160
आईआईटी मद्रास 171-180
दिल्ली विश्वविद्यालय 191-200
आईआईटी खड़गपुर 201-250
बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस 251-300
बॉम्बे विश्वविद्यालय 251-500
आईआईएससी बंगलूरू 301-500
आईआईटी कानपुर 301-500
कलकत्ता विश्वविद्यालय 301-500
         
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें