फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईआईआईटी दिल्ली की तकनीक डिजिटल अनुभव को और बनाएगी वास्तविक

विज्ञापन
विज्ञापन
-शोधकर्ताओं को एचसीआई और वर्चुअल रियलिटी में मिले तीन भारतीय पेटेंट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली ने ह्यूमन-कंप्यूटर इंटरेक्शन (एचसीआई), वर्चुअल रियलिटी (वीआर) और हैप्टिक तकनीक के क्षेत्र में पेटेंट को लेकर उपलब्धि हासिल की है। यह पेटेंट भविष्य में सहयोग और नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे। साथ ही संस्थान की नवाचार और प्रभावशाली शोध के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
विज्ञापन


भारतीय पेटेंट मिलने पर रिसर्च इंजीनियर डॉ. अभिजीत मिश्रा, डॉ. अमन परनामी और प्रोफेसर जैनेंद्र शुक्ला ने ह्यूमन-सेंटर्ड डिजाइन विभाग के सहयोग पर आभार जताया है। पहला पेटेंट मैग्नेटिक फील्ड आधारित इनपुट सेंसिंग पर आधारित है। इसके जरिये 90 फीसदी से अधिक सटीकता के साथ उपयोगकर्ता की गतिविधियों की पहचान हो सकती है। इससे भविष्य में एचसीआई प्रोटोटाइप और इंटरेक्शन डिजाइन को बढ़ावा मिलेगा। दूसरा पेटेंट वर्चुअल रियलिटी (वीआर) को लेकर मिला है। इसके तहत विकसित मॉब टैंजिबल स्मार्टफोन आधारित प्रणाली वीआर अनुभव को आसान बनाती है और जटिल प्रोटोटाइप की जरूरत कम करती है। जबकि तीसरा पेटेंट हैपटीड्रेग तकनीक से संबंधित है। यह हल्का और अत्याधुनिक उपकरण डिजिटल अनुभव को अधिक वास्तविक बनाने में मदद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें