फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: ओलंपिक्स ऑफ कोडिंग के वर्ल्ड फाइनल में पहुंची आईआईआईटी दिल्ली की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
-दुबई में होने वाले फाइनल में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे संस्थान के तीन छात्र, चौथी बार मिला वैश्विक मंच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) दिल्ली की प्रोग्रामिंग टीम वीक टेस्टकेस ने इंटरनेशनल कॉलेजिएट प्रोग्रामिंग कॉन्टेस्ट (आईसीपीसी) के लिए क्वालीफाई किया है। इसका फाइनल 15 से 20 नवंबर को दुबई में आयोजित होगा। टीम वीक टेस्टकेस ने ऑनलाइन प्रारंभिक चरण में 3000 से अधिक टीमों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके बाद क्षेत्रीय चैंपियनशिप और एशिया वेस्ट कॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व फाइनल में जगह बनाई।

इस टीम में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के छात्र अभिषेक तथा बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के छात्र जतिन अग्रवाल और पीयूष केशन शामिल हैं। आईआईआईटी दिल्ली के डॉ. देबज्योति बेरा ने कहा कि यह उपलब्धि छात्रों की मेहनत, समर्पण और समस्या समाधान क्षमता का प्रमाण है। संस्थान में प्रतिस्पर्धी प्रोग्रामिंग की मजबूत संस्कृति विकसित की गई है, जो छात्रों को वैश्विक मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीपीसी को दुनिया भर में ओलंपिक्स ऑफ कोडिंग कहा जाता है। इसमें 111 देशों के करीब 3,000 विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की टीमें भाग लेती हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को सीमित समय में जटिल एल्गोरिदमिक समस्याओं का समाधान करना होता है। इससे उनकी तार्किक क्षमता, प्रोग्रामिंग कौशल और टीमवर्क की परीक्षा होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें