इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में मंगलवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इसमें 200 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्तदान शिविर का उद्घाटन कुलपति प्रो. एम असलम ने किया।
इसमें रजिस्ट्रार, शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया। रोटरी क्लब की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान के साथ ही स्वास्थ्य की भी जांच की गई।
डॉक्टरों की टीम ने बताया कि 45 किलोभार से अधिक 18 से 60 आयु वर्ग के लोग हर तीन महीने के बाद रक्तदान कर सकते हैं।