फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से उड़ान भरने वाले दो विमानों में बम की सूचना, उतारे गए सारे यात्री

Thu, 17 Mar 2016 04:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
विज्ञापन
दिल्ली से उड़ान भरने वाले दो विमानों में बम की सूचना से आज सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। एक विमान काठमांडू (नेपाल) के लिए उड़ना था जबकि दूसरा भुवनेश्वर (उड़ीसा) के लिए उड़ान भरने वाला था।
विज्ञापन


बता दें कि आज सुबह करीब 10 बजकर 35 मिनट पर एयपोर्ट के गुड़गांव सेंटर पर इंटरनेट से एक कॉल आया जिसमें कहा गया था कि एयर ‌इंडिया और नेपाल एयरलाइंस की फ्लाइट में बम है।

इस सूचना को तुरंत एयपोर्ट अथॉरिटी में फ्लैश किया गया जिसके बाद दोनों फ्लाइटों को 10 बजकर 40 मिनट पर खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

जांच जारी है

फर्जी कॉल - फोटो : demo pic
मालूम हो कि दोनों ही विमानों को 11 बजे उड़ान भरना था लेकिन बम की सूचना के बाद तलाशी के लिए इन विमानों में सवार सभी यात्रियों को तुरंत उतार दिया गया और तलाशी अब भी जारी है।

जानकारी के अनुसार काठमांडू जाने वाली नेपाल एयरलाइंस फ्लाइट संख्या RA206 में 164 यात्री सवार थे जबकि भुवनेश्वर जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या 075 में 180 यात्री थे।

आईजीआई के सूत्रों से पता चला है कि जिस कॉलर ने कल दिल्ली-बैंगकॉक फ्लाइट में बम होने की सूचना की बात बताई थी उसी ने आज भी दोनों फ्लाइटों में बम होने की सूचना दी है। हालांकि जांच में अब तक कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें