एमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी का 'मैं भारत माता की जय नहीं बोलूंगा' के नारे ने सारे देश में हलचल मचा दी है। उनका ये बयान तो था आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के लिए लेकिन इस बयान के बाद वो सभी राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गए हैं।
इसी बयान के चलते आज उनका घर भी कुछ लोगों के गुस्से का निशाना बना। उनके दिल्ली स्थित घर के बाहर किसी ने 'देशद्रोही' का पोस्टर लगा दिया है। इस पोस्ट में उनपर 'भारत माता का अपमान' करने का भी आरोप लगाया गया है।
देशद्रोही लिखा हुआ ये पोस्टर अशोक रोड स्थित उनके सरकारी आवास पर लगाए गए हैं। कहा जा रहा है कि यह काम हिंदू सेना के कार्यकर्ताओं ने बीती रात लगाया है।