फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: IGI खास एयरपोर्ट के क्लब में शामिल, एशिया प्रशांत क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे का मिला खिताब

Mon, 10 Mar 2025 10:20 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 4 करोड़ से अधिक प्रति वर्ष की क्षमता रखने वाले एयरपोर्ट की श्रेणी में आईजीआई एयरपोर्ट सबसे बेहतर है। 
विज्ञापन
आईजीआई एयरपोर्ट - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट दुनिया के खास एयरपोर्ट के क्लब में शामिल हो गया है। दिल्ली एयरपोर्ट को एशिया प्रशांत क्षेत्र (एशिया पैसेफिक) का सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट चुना गया है। सातवीं बार इस खिताब से इसे नवाजा जा चुका है। इस पुरस्कार से विमानन उद्योग में इस एयरपोर्ट की भूमिका और अधिक मजबूत हुई है। प्रति वर्ष की क्षमता रखने वाले एयरपोर्ट की श्रेणी में आईजीआई एयरपोर्ट सबसे बेहतर है। आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जाने वाली सभी सेवाएं एशिया पैसिफिक में सबसे बेहतर रही हैं।

विज्ञापन

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में 4 करोड़ से अधिक प्रति वर्ष की क्षमता रखने वाले एयरपोर्ट की श्रेणी में आईजीआई एयरपोर्ट सबसे बेहतर है। आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों को दी जाने वाली सभी सेवाएं सबसे बेहतर रही हैं। एयरपोर्ट सर्विस क्वालिटी (एएसक्यू) एयरपोर्ट एक्सपीरियंस अवार्ड से सम्मानित किया गया है। देशभर के 400 से अधिक एयरपोर्ट ने भाग लिया था। एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल (एसीआई) ने अपने सर्वे में पाया कि प्रति वर्ष 4 करोड़ यात्रियों की क्षमता रखने वाले एयरपोर्ट की श्रेणी में आईजीआई एयरपोर्ट सबसे बेहतर है।
विज्ञापन

यात्रियों को दी जाने वाली सभी सेवाएं एशिया पैसिफिक में सबसे बेहतर रही हैं। डायल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विदेह कुमार जयपुरियार का कहना है कि एयरपोर्ट काउंसिल इंटरनेशनल द्वारा प्रदान किया गया यह सम्मान इस बात का गवाह है कि आईजीआई एयरपोर्ट पर यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सेवाएं और सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मुहैया करा रहा है। पुरस्कार समारोह 8 से 11 सितंबर तक चीन के ग्वांगझू में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें