फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक थाने का अब अपना स्थायी पता होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
- एयरपोर्ट संचालन एजेंसी ने दिल्ली पुलिस को 1,540 वर्ग मीटर भूमि सौंपा
विज्ञापन

-मात्र एक रुपये प्रति वर्ष के टोकन शुल्क पर सौंपा गया
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। चंद कमरों में अब तक चल रहे आईजीआई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक थाने का अपना स्थायी पता होगा। नए थाने के लिए अब टर्मिनल एक के प्रस्थान अप-रैंप के पास भूखंड आबंटित किया गया है। थाने की नई इमारत के लिए एयरपोर्ट संचालन एजेंसी डायल ने दिल्ली पुलिस को 1,540 वर्ग मीटर का भूखंड मात्र एक रुपये प्रति वर्ष के टोकन शुल्क पर सौंपा है।
मंगलवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर आयोजित समारोह में भूखंड सौंपे जाने की घोषणा की गई। समारोह में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा व जीएमआर उप प्रबंध निदेशक के नारायण राव, दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के विशेष पुलिस आयुक्त राजेश खुराना, विशेष पुलिस आयुक्त राबिन हिबू, संयुक्त पुलिस आयुक्त (परिवहन रेंज) विजय सिंह और आईजीआई एयरपोर्ट की अतिरिक्त पुलिस आयुक्त उषा रंगनानी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि नया पुलिस थाना स्थापित करने का प्रस्ताव 2008 से लंबित था। डायल और दिल्ली पुलिस के संयुक्त प्रयासों से इसे अमलीजामा पहनाया गया है। अभी थाना जीएमआर की जी5 बिल्डिंग में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह कदम डायल और दिल्ली पुलिस की उस प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है, जिसमें भारत के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट पर सार्वजनिक सुरक्षा और पहुंच को प्राथमिकता दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें