फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Airport: अब दिल्ली से दमन सीधी फ्लाइट, 90 शहरों तक कनेक्टिविटी; IGI बना देश का सबसे बड़ा घरेलू हब

Tue, 04 Aug 2026 01:50 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

Delhi Airport Update: दिल्ली का आईजीआई एयरपोर्ट अब देश के 90 घरेलू गंतव्यों से सीधे जुड़ गया है। दिल्ली से दमन के लिए सीधी नियमित उड़ान सेवा शुरू होने के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने यह उपलब्धि हासिल की है।
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट अब देश के 90 घरेलू गंतव्यों से सीधे जुड़ गया है। दिल्ली से दमन के लिए सीधी नियमित उड़ान सेवा शुरू होने के साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस नई सेवा का संचालन एलायंस एयर करेगी। 

विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट का संचालन करने वाली दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अनुसार, अब दिल्ली देश के 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में से 32 तक सीधी हवाई कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने वाला भारत का एकमात्र एयरपोर्ट बन गया है। 

इनमें 27 राज्य और पांच केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं। इससे दिल्ली देश का सबसे बड़ा और सबसे व्यापक घरेलू विमानन केंद्र बन गया है। नई उड़ान सेवा से दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव केंद्रशासित प्रदेश की हवाई पहुंच बेहतर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें