फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGI Airport: साइबर हमले और सर्वर फेल होने पर भी बाधित नहीं होगी एयरपोर्ट की वेबसाइट, BCP पर काम करने की तैयारी

Sun, 12 Jul 2026 08:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा शनि पाथौली, नई दिल्ली

सार

पूरी योजना में बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान (बीसीपी) ऑडिट को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऑडिट के जरिए यह सुनिश्चित होगा कि यदि मुख्य सिस्टम किसी वजह से प्रभावित हो जाए तो वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से वेबसाइट को कम समय में दोबारा सामान्य रूप से संचालित हो सके। 
विज्ञापन
demo - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईजीआई एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट को इस तरह मजबूत बनाया जा रहा है कि साइबर हमला, सर्वर फेल होने, तकनीकी खराबी या प्राकृतिक आपदा जैसी असाधारण परिस्थितियों में भी सेवाएं बंद न हों। इसके लिए बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान (बीसीपी) ऑडिट को पूरी परियोजना का सबसे अहम हिस्सा बनाया गया है। 

विज्ञापन


अधिकारियों की मानें तो डायल ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट newdelhiairport.in के रखरखाव, तकनीकी सहायता, सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (एसईओ) और बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान (बीसीपी) ऑडिट के लिए नई एजेंसी को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस पहल का उद्देश्य वेबसाइट का नियमित रखरखाव और भविष्य की डिजिटल चुनौतियों के अनुरूप तैयार करना भी है।

इसलिए अहम माना जा रहा बीसीपी ऑडिट
पूरी योजना में बिजनेस कंटिन्यूटी प्लान (बीसीपी) ऑडिट को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऑडिट के जरिए यह सुनिश्चित होगा कि यदि मुख्य सिस्टम किसी वजह से प्रभावित हो जाए तो वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से वेबसाइट को कम समय में दोबारा सामान्य रूप से संचालित हो सके। 
विज्ञापन


घरेलू व अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को मिलेगी सहूलियत : दिल्ली एयरपोर्ट देश का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है, जहां प्रतिदिन हजारों उड़ानों के माध्यम से लाखों यात्री यात्रा करते हैं। अधिकांश यात्री अपनी उड़ान से पहले एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उड़ान का समय, टर्मिनल, पार्किंग, एयरलाइन सेवाएं, सुरक्षा नियम, सामान संबंधी दिशा-निर्देश, टैक्सी और मेट्रो कनेक्टिविटी, विशेष सहायता सेवाओं सहित अनेक सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करते हैं। ऐसे में वेबसाइट का चौबीसों घंटे सुचारु रूप से उपलब्ध रहना यात्रियों की सुविधा के लिए बेहद आवश्यक है।
विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें