फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो का सबसे लंबा स्टेशन होगा आईजीडी एयरपोर्ट, 312 मीटर होगी लंबाई

Fri, 08 Jul 2016 08:57 AM IST
बृजेश सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो में आपने अभी तक सबसे ऊंचा व गहरा मेट्रो स्टेशन का नाम तो सुना होगा, लेकिन अब सबसे लंबा मेट्रो स्टेशन भी दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बना डाला है।
विज्ञापन


मेट्रो फेज तीन के लाइन आठ (जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन, मजेंटा लाइन) पर इंदिरा गांधी डोमेस्टिक (आईजीडी) एयरपोर्ट टर्मिनल वन मेट्रो स्टेशन की लंबाई 312 मीटर है। सामान्य तौर पर मेट्रो की लंबाई अभी तक 250-260 मीटर होती है।

वहीं सबसे लंबा मेट्रो स्टेशन होने के साथ यह इसलिए भी खास है कि क्योंकि यह पहला भूमिगत मेट्रो स्टेशन होगा, जिसके आगे व पीछे पड़ने वाला मेट्रो स्टेशन एलिवेटेड लाइन पर बाहर बना है।
विज्ञापन

स्टेशन पर स्टेबलिंग लाइन भी मौजूद

सबसे लंबा मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
यह इंजीनियरिंग के  लिहाज से दिल्ली मेट्रो का पहला प्रयोग है। क्योंकि अभी तक एलिवेटेड लाइन पर जो भी भूमिगत मेट्रो स्टेशन बने हैं, वो 2-3 मेट्रो स्टेशन के बाद ही बाहर निकलता है।

यदि मजेंटा लाइन पर आईजीडी एयरपोर्ट टी वन पर जनकपुरी वेस्ट से चलेंगे तो दिल्ली कैंट, सदर बाजार मेट्रो स्टेशन के बाद सीधे भूमिगत आईजीडी एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन आएगा। वहीं अगला स्टेशन शंकर विहार होगा, जो कि बाहर एलिवेटेड लाइन पर होगा। वहीं इसके बनने से नोएडा से 35 मिनट में डोमेस्टिक एयरपोर्ट पहुंच सकते हैं।
 
स्टेशन पर स्टेबलिंग लाइन भी मौजूद
डीएमआरसी के मुताबिक, यह लाइन दिसंबर, 2016 तक ऑपरेशनल हो जाएगा। यह एक खास स्टेशन होगा। क्योंकि इस पर स्थानीय लोगों की भीड़ के अलावा एयरपोर्ट की अलग भीड़ होगी। यह पहला स्टेशन होगा, जहां क्रासओवर लाइन के साथ एक स्टेबलिंग लाइन भी होगी। अगर कोई ट्रेन खराब हो गई तो पूरी ट्रेन इसी स्टेशन पर एक अलग लाइन पर खड़ी की जा सकती है। स्टेशन पर मेट्रो को एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी ले जाया जा सकता है।
विज्ञापन

एनसीआर की सभी लाइन से होगा कनेक्ट

एनसीआर की सभी लाइन से होगा कनेक्ट
अभी मेट्रो सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के जरिये अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से कनेक्ट करता है। मेट्रो फेज तीन लाइन आठ (जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन, मजेंटा लाइन) पर इस स्टेशन के बनने से डोमेस्टिक एयरपोर्ट से एनसीआर की सभी लाइन जुड़ जाएगी। मसलन लाइन आठ फरीदाबाद से आने वाली वायलेट लाइन पर कालकाजी, गुड़गांव से आने वाली यलो लाइन पर हौज खास, वैशाली से आने वाली ब्लू लाइन पर जनकपुुरी वेस्ट, नोएडा में पड़ने वाली बॉटेनिकल गार्डन से यह सीधे डोमेस्टिक एयरपोर्ट (आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल वन) तक पहुंच सकते हैं।

भूमिगत खुदाई के दौरान ब्लास्ट का सहारा
जहां पर आईजीडी एयरपोर्ट टी वन का भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाया जा रहा है, वह अरावली का क्षेत्र पड़ता है। भूमिगत मेट्रो स्टेशन बनाते समय यहां पर पत्थरों को तोड़ने के लिए मेट्रो को ब्लास्ट का सहारा लेना पड़ा। यह ब्लास्टिंग का सिलसिला एक-दो महीने नहीं बल्कि चार महीने तक चला। डीएमआरसी को इसके लिए बहुत सीमा में रहकर ब्लास्ट करना था क्योंकि आस-पास रिहायशी इलाका मौजूद था।

आईजीडी एयरपोर्ट टर्मिनल वन पर खास
312 मीटर अब तक का सबसे लंबा मेट्रो स्टेशन
08 एस्केलेटर इस स्टेशन पर होंगे
04 लिफ्ट लगाई जाएगी
05 प्रवेश/निकास के रास्ते होंगे
18 मीटर नीचे भूतल पर बनाया गया है
80 मीटर लंबा दो ट्रेवलर लगेगा एयरपोर्ट जाने के लिए
90 फीसदी काम स्टेशन का पूरा हो चुका है
66 हजार से ज्यादा लोग रोजाना करेंगे इससे सफर
40 हजार लोग रोजाना डोमेस्टिक एयरपोर्ट से जाते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें