फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर आपकी भैंस देती है 25 लीटर दूध तो आपको मिलेंगे 25 हजार रुपए

Fri, 05 Aug 2016 07:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह में पशुपालकों को ज्यादा पशु पालने व दूध आदि का व्यवसाय करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने कई प्रोत्साहन योजनाएं चलाई हैं। इसके तहत उच्च कोटि की देशी गाय तथा मुर्राह नस्ल की भैंसों के उत्थान के लिए दुग्ध प्रतियोगिताएं व सशर्त नगद प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन


योजना का लाभ हरियाणा गाय, साहीवाल गाय और मुर्राह भैंस पालक उठा सकते हैं। योजना के मुताबिक, हरियाणा गाय यदि एक दिन में 8 से 10 किलोग्राम दूध देती है तो पशुपालक को 10 हजार रुपये की नगद प्रोत्साहन राशि दी जाती है। 10 से 12 किलोग्राम दूध पर 15 हजार, 12 किलोग्राम से अधिक दूध पर 20 हजार रुपये की राशि बतौर प्रोत्साहन दी जाती है।

इसी तरह साहीवाल गाय यदि एक दिन में 10 से 12 किलोग्राम दूध देती है तो 10 हजार, 12 से 15 किलोग्राम तो 15 हजार व 15 किलोग्राम से अधिक दूध देने पर 20 हजार रुपये दिए जाते हैं। वहीं, मुर्राह भैंस 18 से 22 किलोग्राम दूध देती है तो 15 हजार, 22 से 25 किलोग्राम दूध पर 20 हजार व 25 किलोग्राम से अधिक दूध देने पर 30 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन समय होगा दूध का निरीक्षण

- फोटो : अमर उजाला
योजना का लाभ पाने के लिए पशुपालकों को अपने नजदीकी पशु अस्पताल में तैनात डॉक्टर से संपर्क करना होता है। पशु चिकित्सक मौके पर जाकर तीन समय दूध का निरीक्षण करता है। यदि वह निर्धारित श्रेणी में आता है तो पशुपालक को प्रोत्साहन राशि दी जाती है।

पशु अस्पताल से मिलेगी जानकारी
पशु पालन एवं डेयरी विभाग मेवात के उपनिदेशक डा. नरेंद्र सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा इस तरह की कई योजनाएं चलाई हुई हैं, जो पशुपालकों को प्रोत्साहित करती हैं। इन योजनाओं की जानकारी पशुपालक अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में जाकर पा सकते हैं। यदि किसी को जानकारी नहीं मिल पा रही है तो वे उनके कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

दुधारू पशुओं का कराएं बीमा
डा. नरेंद्र सिंह ने कहा कि पशुपालकों को चाहिए कि वे परंपरागत पशुपालन को छोड़कर इसे व्यवसाय बना सकते हैं। इससे काफी अच्छी आमदनी के साथ आजीविका चलाई जा सकती हैं। सामान्य जाति वर्ग के पशुपालक दुधारू पशुओं का मात्र 100 रुपये देकर 3 वर्ष के लिए बीमा करा सकते हैं। 23 रुपये में भेड़ व बकरियों का बीमा 3 साल के लिए किया जाता है। अनुसूचित जाति वर्ग के पशुपालक सभी दुधारू व अन्य पशुओं का बीमा नि:शुल्क करा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें