फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरीः अब बिना डोनर 400 रुपये में मिलेगा प्लेटलेट्स

Tue, 16 Aug 2016 05:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
गुडग़ांव में डेंगू के फैलते डंक के बीच स्वास्थ्य विभाग ने एक और राहत दी है। अब मरीजों को बिना डोनर के 400 रुपये में प्लेटलेट्स मिलेगा। रैंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) के तहत यह व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
  इसमें ब्लड बैंक में मौजूद रक्त में से निकाले गए किसी एक तत्व के निकाले जाने के बाद बचे रक्त से प्लेटलेट्स निकालकर मरीजों को दिया जाएगा। सिविल अस्पताल के साथ निजी अस्पतालों और ब्लड बैंक को यह व्यवस्था करने को कहा गया है। इस बाबत सिविल सर्जन की ओर से निजी अस्पतालों व क्लिनिक को पत्र भेजा गया है।
आरडीपी के तहत मरीजों को सस्ती दर में प्लेटलेट मिले। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की निजी ब्लड बैंक पर नजर बनाए हुए है। सभी आठ ब्लड बैंक से आरडीपी की रिपोर्ट हर दिन स्वास्थ्य विभाग को भेजने को कहा गया है। ताकि किसी गंभीर स्थिति में मरीजों को उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन

  सरकारी अस्पताल में बीपीएल और गरीब मरीजों में मुफ्त में प्लेटलेट्स दिया जाएगा। सिविल अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशयन डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि ब्लड में मुख्य रूप से आरबीसी, प्लाज्मा और प्लेटलेट्स होते हैं। अक्सर मरीजों को आरबीसी चढ़ाया जाता है, जिसके बाद दो तत्व इसमें मौजूद रहते हैं। जिसमें से आसानी से प्लेटलेट्स निकाला जा सकता है।
डॉ. रमेश धनखड़, सिविल सर्जन: आरडीपी के तहत मरीजों को प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 400 रुपये तय किए है। इसके लिए सभी अस्पताल और ब्लड बैंक को आदेश भेज दिए हैं। सामान्य अस्पताल के लिए अलग बजट के साथ रेफरल यूनिट को भी मरीज को लाने-ले जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें