मधुमेह को रोकने के लिए दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के डॉक्टरों ने अद्भुत तकनीक निकाली है। दरअसल, जांघ और पेट का आकार देखकर चिकित्सक बीमारी होने या नहीं होने की पुष्टि कर रहे हैं।
यह शोध इलाहाबाद स्थित एमएलएन मेडिकल कालेज के साथ संयुक्त रूप से किया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर किसी इंसान का पेट ज्यादा बाहर निकला है, लेकिन उसकी जांघ पतली हैं तो उनमें मधुमेह की आशंका कई गुना ज्यादा है।
जबकि कम पेट और मोटी जांघ वालों में यह सामान्य देखने को मिल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, मार्च 2013 से सितंबर 2016 के बीच अस्पताल आने वाले 1055 मरीजों पर शोध किया गया है।
जिनमें जांघ और पेट का मोटापा देख मधुमेह टाइप 2 बीमारी की पुष्टि की है। यह शोध हाल ही में मेडिकल जर्नल एन्डोक्रोन्लॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित भी हुआ।