नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री निवास पर आप विधायकों के मुख्य सचिव के साथ मारपीट के मामले में सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि आप को अब सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और गाली गलौच की घटना प्रजातांत्रिक व्यवस्था को कलंकित करने वाली है।
आप विधायकों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में उनकी शह पर सरकार के सर्वोच्च अधिकारी पर हमला किया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी अपनी गलती मानने के बजाए मुख्य सचिव पर अनरगल आरोप लगाकर सारे मामले से ध्यान भटका रहे हैं।