हरियाणा का एक गांव ऐसा है जहां बेटियों के जन्म पर न केवल कुआं पूजा जाता है बल्कि ऊंचे स्तर पर समारोह बनाया जाता है। रातभर भोज चलाया जाता है। पंचायत सरकार बेटी जन्म देने वाली मां को एक मुश्त राशि भी देती है।
समाज में बेटियों के खिलाफ भेदभाव और असमानता मिटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को हरियाणा के पानीपत से समाज में लड़कियों के महत्व के बारे जागरूक करते हुए बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत कर बेटियों का जीवन स्वर्णिम बना दिया।
इसीलिए भारत का एक राज्य ऐसा है जहां बेटियों के जन्म होने पर ऐसा धूमधाम से आयोजन होता है कि इसमें शिरकत करने वाले भी देखकर हैरान हो जाते हैं। ये राज्य है हरियाणा।
यहां बेटियों के होते ही कुआं पूजन की रस्म होती है फिर होती है जश्न की रात
बेटी के जन्म होने पर कुआं पूजन करती महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
यहां बेटियों के होते ही कुआं पूजन की रस्म होती है। इसके बाद पूरी रात जश्न की रात होती है। क्षेत्र या गांव के हजारों लोग भोज करते हैं। नाच गाना होता है। भव्य समारोह का आयोजन होता है।
खंड के गांव पातली के सरपंच प्रवीण कुमार धनखड़ ने बताया कि गांव में न्यू शिव कॉलोनी निवासी कप्तान सिंह व पत्नी अंजू के घर जन्मी पुत्री चहक के जन्म पर कुआं पूजन समारोह कर ग्रामीणों को भोज कराया गया है।
उन्होंने कहा कि गांव ढाणा ग्राम पंचायत सरकार की योजना चलाते हुए गांव में बेटी को जन्म देने वाली प्रत्येक मां को 3100 रुपये का चेक देकर सम्मानित कर रही है। साथ ही बेटियों के नाम से पौधारोपण भी किया जा रहा है।
इस मौके पर लोक जन शक्ति पार्टी के खंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, कप्तान सिंह, चंद्र सिंह, सतबीर सिंह, राम स्वरुप ढाणा, महावीर सिंह, नंबरदार रमेश जुड़ौला, सुदेश कुमार, सुरेंद्र, कृष्ण कुमार, नरेश कुमार, सतपाल, मंजीत, विकाश, मोनू, बलजीत सिंह समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।