फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में अगर टूटी मिले सड़क तो यहां करें फोन

Fri, 15 May 2015 06:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
टूटी व गड्ढों वाली सड़कों की अगर समय से मरम्मत नहीं हुई तो संबंधित पीडब्ल्यूडी अधिकारियों की खैर नहीं होगी। वहीं, एक सप्ताह में सड़कों को चकाचक किया जाना है।
विज्ञापन


इसके बाद किसी सड़कें टूटी होने पर आम लोग इसकी शिकायत दिल्ली सरकार से कर सकेंगे। गड़बड़ी मिलने पर अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इसके लिए बृहस्पतिवार को सरकार ने हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।

टूटी सड़कों की शिकायत आम 1800110093 नंबर पर कर सकते हैं। वहीं complaint@pwddelhi.com और www.pwddelhi.com. पर ऑन लाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

ऑनलाइन शिकायत भी होगी दर्ज

ऑनलाइन में तस्वीर अपलोड करने की भी सुविधा दी गई है। दरअसल, पीडब्ल्यूडी मंत्री ने एक मई को अधिकारियों को आदेश दिया था कि तीन सप्ताह के भीतर दिल्ली की सभी सड़कों की मरम्मत हो जानी चाहिए।

इसके बाद जमीनी स्तर पर काम शुरू हुआ। बुधवार को पीडब्ल्यूडी मंत्री ने इस बारे में एक समीक्षा बैठक की। इसमें काम की प्रगति संतोषजनक रही। वहीं, निर्माण कार्य की निगरानी से आम लोगों को भी जोड़ा जा रहा है।

जिससे नियमित तौर पर काम की निगरानी संभव हो। इसी मकसद से हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन शिकायत की सुविधा शुरू की गई है। नियत समय पर अगर काम पूरा नहीं हो सका तो आम लोग इसकी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें