फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः तीन दिन बुखार नहीं होता है तो मरीज किया जाएगा डिस्चार्ज

Sat, 13 Jun 2020 05:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  

सार

  • दिल्ली में कोरोना मरीजों को छुट्टी के नियमों में हुआ बदलाव
  • स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव ने अस्पतालों को दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
demo pic - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना मरीजों के डिस्चार्ज नियमों में बदलाव किया है। अब यदि तीन दिन तक बुखार नहीं होता है तो कोविड संक्रमित या संदिग्ध मरीज को छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि, केंद्र सरकार पिछले महीने ही यह बदलाव कर चुकी है, लेकिन दिल्ली सरकार ने अब केंद्र की सिफारिशों का हवाला देते हुए अस्पतालों को इन पर अमल करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव विक्रम देव दत्त ने सभी अस्पतालों के निदेशक और चिकित्सीय अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार डिस्चार्ज पॉलिसी में बदलाव किए गए हैं। 

नए नियमों के आधार पर कोविड मरीजों को डिस्चार्ज किया जा सकता है। इसके तहत अगर किसी मरीज में प्री सिम्टोमैटिक, माइल्ड या फिर बहुत माइल्ड लक्षण हैं तो उन्हें कोविड निगरानी केंद्र में रखते हुए हर दिन उनकी ऑक्सीजन और बुखार की जांच की जाए। 
विज्ञापन


यदि तीन दिन तक बुखार नहीं होता है तो उक्त मरीज को डिस्चार्ज किया जा सकता है। हालांकि, मरीज को यह सलाह देनी है कि वह घर जाकर भी आइसोलेशन में ही रहे।

इसके अलावा कोविड मरीज को लक्षण मिलने के 10 दिन बाद भर्ती किया जा सकता है। इससे पहले मरीज को डिस्चार्ज करते वक्त निगेटिव रिपोर्ट आना जरूरी था, लेकिन नए दिशा-निर्देशों के अनुसार गंभीर छोड़कर, अन्य मरीज को डिस्चार्ज करते समय उसकी दोबारा जांच करने की जरूरत नहीं है। 

अगर किसी मरीज में संक्रमण का असर मध्यम है तो 10 दिन बाद बगैर दवा दिए बुखार न मिलने पर डिस्चार्ज किया जा सकता है। गंभीर मरीजों को डिस्चार्ज करने की स्थिति को भी स्पष्ट किया है। चिकित्सीय तौर पर रिकवरी होने और लक्षण खत्म होने के बाद आरटी पीसीआर जांच निगेटिव मिलने के बाद डिस्चार्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें