दहेज के लोभी ससुराल वालों ने दहेज की मांग पुरी न होने पर एक ही परिवार की तीन विवाहिता सगी बहनों को मार पीटकर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने विवाहिता के पिता के ब्यान पर तीनों विवाहिता के पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीडन सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
खंड के गांव रंगाला निवासी फतेह सिंह ने पुलिस को दिए ब्यान में बताया कि उसने अपनी लडकी सुनीता, सुमन व रिकों की शादी वर्ष 2008 में गांव हमीरपुर जिला अलवर राजस्थान निवासी कृष्ण कुमार , राजेन्द्र व जितेन्द्र पुत्रान रामजीलाल के साथ हिन्दू रितीरिवाज के साथ की थी।
उसने विवाह में अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन सुसराल वाले उस दान दहेज से खुश नहीं थे और शादी के बाद से ही विवाहिताओं को ताने आदि कसने लगे तथा और दान दहेज की मांग करने लगे।
जब विवाहिताओं के पिता ओर दान दहेज देने में असमर्थता जाहिर की तो दहेज लोभी ससुराल वालों ने तीनों विवाहिता को शारीरिक व मानसिक यातना देते हुए मार पिटकर घर से निकाल दिया।
पुलिस ने विवाहिता के पिता फतेह सिंह के ब्यान पर विवाहिताओं के पति कृष्ण कुमार ,राजेन्द्र व जितेन्द्र ,ससुर रामजी लाल व सास कमला के खिलाफ दहेज उत्पीडन सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।