फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर दिल हो कमजोर तो ना पढ़ें ये ख़बर

Tue, 12 May 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार सुबह पुलिस को राजधानी पार्क के सुखी नहर के पास एक युवक के शव पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को एक युवक की विचलित कर देने वाली अवस्था में लाश मिली।
विज्ञापन


जांच के बाद पता चला कि युवक नांगलोई में एक टिंबर मार्केट में काम करता था। उसकी पहचान नांगलोई के अरविंद एंक्लेव निवासीरोशित 28 के रूप में हुई है। आपसी रंजिश के चलते किसी ने रोशित की ऐसी निर्मम हत्या की।

सिर और चेहरे को स्लैब से कुचला गया था। पास ही खून से सना स्लैब का हिस्सा पड़ा था। पुलिस ने शव व हत्या में इस्तेमाल स्लैब को कब्जे में ले लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने रोशित के शव को उसके पिता राहर सिंह को सौंप दिया है। पुलिस उसके पिता से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस को आशंका है कि उसकी रंजिश की वजह से हत्या की गई है।

पुलिस उसके कुछ दोस्तों से भी पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है। राशित की हत्या निहाल विहार में स्लैब से सिर को बुरी तरह कुचलकर की गई।

उसका शव सोमवार को सुखी नहर के पास से मिला। फिलहाल निहाल विहार थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें