भ्रष्टाचार निरोधक शाखा अगर दिल्ली सरकार के पास होती तो न केवल दिल्ली में भ्रष्टाचार पर पाबंदी लग गई होती, बल्कि पानी टैंकर घोटाले की मुख्य आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित भी जेल में होती।
ये बातें दिल्ली के जल मंत्री कपिल मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में कही। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शीला दीक्षित को बचा रही है। इस बाबत उन्होंने उपराज्यपाल नजीब जंग को एक पत्र भी लिखा है।
दिल्ली सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मिश्रा ने कहा कि शीला दीक्षित का कहना है कि उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला। लेकिन शीला दीक्षित के ऊपर कुल पांच मामले दर्ज हैं।