फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी संग किसी और को बैठे देखा तो खो दिया आपा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुरी इलाके में पत्नी के साथ पार्क में एक युवक को बैठे देख पति आपा खो बैठा और युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने एक सहयोगी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़ित को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पीड़ित की शिकायत पर सुल्तानपुरी थाना पुलिस हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच के लिए फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार दीपक(26) परिजनों के साथ मंगोलपुरी इलाके में रहता है। वह मोबाइल फोन सप्लाई करने का काम करता है। तीन साल पहले उसकी मुलाकात सुल्तानपुरी में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से हुई। उसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन

चाकू निकालकर दीपक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया

रविवार शाम दीपक उस महिला से मिलने के लिए सुल्तानपुरी स्थित जलेबी पार्क में आया। दोनों बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान महिला का पति राजकुमार अपने एक सहयोगी गोलू के साथ पार्क में आया।

और पत्नी के साथ दीपक को देख आगबबूला हो गया। उसने गोलू को दीपक को पकड़ने के लिए कहा और फिर चाकू निकालकर दीपक पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

दीपक के सिर के साथ हाथ, पैर में चोटें आईं। दीपक ने किसी तरह भाग कर जान बचाई, जिसे इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जानकारी पर पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर दीपक के बयान के आधार पर राजकुमार और गोलू पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें