फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने मायके जाने से किया मना तो पत्नी ने दी जान

Sun, 27 Dec 2015 06:13 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूटाउन रेलवे स्टेशन के पास एक महिला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बिहार के भागलपुर जिला निवासी दिलीप कुमार यहां सेक्टर-23 संजय कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रहता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।

बताया जाता है कि उसकी पत्नी रीता (35) शनिवार को मायके जाने की जिद करने लगी। इस पर दिलीप ने मना किया और कहा कि वेतन मिलने के बाद मायके भेज दिया जाएगा।

इसी बात से नाराज होकर वह पति से झगड़ने लगी। रात करीब दस बजे दिलीप शौच के लिए गया था और दोनों बच्चे घर में थे।

इसी बीच मौका पाकर रीता घर से निकल गई और न्यूटाउन स्टेशन के पास किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले पर्स में एक पर्ची थी। इसमें एक फोन नंबर लिखा था, जिस पर संपर्क करने से उसकी पहचान हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें