फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्याज-चीनी के दाम बढ़े तो सरकार नैफेड से खरीदकर सस्ते दर पर उपलब्ध कराएगी: रेखा गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
-सीएम ने कहा कि प्याज की जमाखोरी पर रहेगी नजर, चीनी की तय सीमा से अधिक भंडारण पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने प्याज और चीनी की कीमतों में संभावित वृद्धि और जमाखोरी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को एक समीक्षा बैठक में कहा कि राजधानी में इन वस्तुओं की कोई कमी नहीं है। हालांकि, कीमतें बढ़ने पर सरकार नैफेड से खरीदकर दिल्लीवासियों को सस्ते दामों पर उपलब्ध कराएगी।
बैठक में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कीमतों में बढ़ोतरी होने पर दिल्ली सरकार लोगों पर अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने देगी। ऐसी स्थिति में, दिल्ली सरकार केंद्र सरकार के संस्थान नैफेड से प्याज और चीनी खरीदेगी। बिक्री नैफेड से प्राप्त कीमत पर होगी, जबकि परिवहन का खर्च दिल्ली सरकार वहन करेगी। मुख्यमंत्री ने विभाग को विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत दिल्ली में शिविर लगाकर सस्ता प्याज बेचने की व्यवस्था पर विचार किया गया। अधिकारियों को प्याज की आपूर्ति की निगरानी और जमाखोरी रोकने के लिए कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि केंद्र सरकार ने चीनी की जमाखोरी रोकने के लिए प्रावधान किए हैं। दिल्ली सरकार भी इन प्रावधानों के तहत कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

यदि निर्धारित सीमा से अधिक चीनी का भंडारण या जमाखोरी पाई जाती है, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। विभाग को यह पता लगाने के निर्देश दिए गए हैं कि चीनी को सस्ती दर पर लोगों तक कैसे पहुंचाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें