फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज नहीं मिला तो, विवाहिता को घर से निकाल दिया

Sat, 13 Dec 2014 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में दहेज में लाखों रुपये की नगदी और जेवरात की मांग पूरी न होने पर गांव फतेहपुर चंदीला में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक गांव फतेहपुर चंदीला निवासी पूनम ने बताया कि उसका विवाह नोएडा में रहने वाले प्रदीप भाटी के साथ हुआ था। शादी के बाद कुछ समय बाद ससुराल वाले उसे जेवरात लाने के लिए परेशान करने लगे।

उसके मायके वालों ने मांग को पूरा करने में असमर्थता जता दी। जिससे नाराज होकर ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने उसके पति प्रदीप, ससुर धर्मपाल, सास रोशनी देवी और ननद अर्चना के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें