आर्ट ऑफ लिविंग का दिल्ली में कार्यक्रम
- फोटो : Amar Ujala
आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम के लिए अगर डीएनडी फ्री नहीं हुआ तो दिल्ली, पूर्वी दिल्ली व नोएडा में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह चरमरा सकती है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कार्यक्रम के आयोजकों को डीएनडी को टोल फ्री करने के लिए कहा है। दूसरी तरफ दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि आयोजकों ने दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के सामने गलत आंकड़े पेश किए हैं।
इस कारण दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विश्व सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आयोजकों को कहा है कि कार्यक्रम के चलते लगने वाले जाम से बचने के लिए डीएनडी टोल फ्री होना जरूरी है।
आयोजक डीएनडी को टोल फ्री करवाए। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कहना है कि डीएनडी को टोल फ्री करवाने के लिए आयोजकों ने कोई कदम नहीं आए हैं। कोई व्यवस्था ठीक से नहीं की गई है। इस वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आयोजकों ने अनुमति के लिए ट्रैफिक पुलिस से शुरू में कहा था कि वह करीब 15 हजार कार और 900 बसों के लिए पार्किंग उपलब्ध करवाएंगे।