पंजाब मेल में सफर कर रहे एक व्यक्ति को जब अपनी मां से संपर्क नहीं हुआ तो उसने रेलमंत्री सुरेश प्रभु को ट्वीट कर मदद मांगी।
दिल्ली कंट्रोल से सूचना मिलने पर आरपीएफ ने ट्रेन को अटेंड किया लेकिन ट्वीट करने वाला उस नाम का यात्री नहीं मिला। आरपीएफ ने इसकी जानकारी कंट्रोल को दी। ट्रेन जाने के बाद आरपीएफ ने राहत की सांस ली।
सुबह करीब 5 बजे अंकुश वर्मा नामक एक यात्री ने रेल मंत्री को ट्वीट किया कि मुंबई जा रही पंजाब मेल में उनकी मां किरन बाला बी-3 कोच के 47 नंबर सीट पर सफर कर रही हैं।