फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीजेपी की सरकार बनी तो सिर मुंडवा लूंगा'

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के एलजी नजीब जंग के राष्ट्रपति को दिल्ली में सरकार बनाने के लिए एक प्रस्ताव पत्र भेज दिया है। इसी खबर को लेकर सभी दलों में खलबली मच गई है। संकेत हैं कि एलजी भाजपा को सरकार बनाने के लिए न्यौता देंगे।
विज्ञापन


इसके बाद से ही सभी दल अपने-अपने तर्क देकर भाजपा व एलजी से यही जानना चाह रहे हैं कि भाजपा किस तरह सरकार बनाएगी। वह बहुमत के आंकड़े को कैसे छुएगी। दिल्ली में सरकार बनाए जाने को लेकर ही बयानबाजी का तेज दौर शुरू हो गया है।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में दूसरे नंबर पर रही आम आदमी पार्टी के बड़े नेता सोमनाथ भारती ने तो यहां तक कह दिया है कि, 'भाजपा पहले ही लिखित में सरकार बनाने को लेकर मना कर चुकी है और अब अगर वो सरकार बनाती है तो ये लोकतंत्र की हत्या होगी और ऐसा हुआ तो मैं अपना सिर मुंडवा लूंगा।'
विज्ञापन

'अगर बीजेपी की सरकार बनी तो आप होगी ज‌िम्मेदारी'

सोमनाथ भारती के अलावा आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने भी भाजपा पर चुनाव से भागने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वो दिल्ली में नए चुनाव करवाए। बीजेपी का पिछले दरवाजे से सरकार बनाने की कोशिश करना बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।

सिसोदिया ने बीजेपी से सवाल करते हुए कहा कि उन्हें तो यही समझ नहीं आ रहा है कि खरीद-फरोख्त से बनाई गई सरकार आखिर दिल्ली में बढ़ती मंहगाई और बिजली संकट जैसी समस्याओं को कैसे हल करेगी।

आप और कांग्रेस के अलावा जेडीयू भी दिल्ली में सरकार बनाने को लेकर विरोध में है। जेडीयू नेता शोएब इकबाल ने कहा कि अगर आप और कांग्रेस मिलकर सरकार बनाते हैं तो हम उनका साथ देंगे और अगर दिल्ली में बीजेपी की सरकार बनती है तो इसके लिए आप जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन

जनता की अदालत से घबरा रही है भाजपा

दिल्ली में बीजेपी के सरकार बनाने की चर्चाओं के बीच केवल आप ही नहीं कांग्रेस ने भी भाजपा पर कई सवाल दागे हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि अब यह साबित हो गया है कि निश्चय ही भाजपा दिल्ली में चुनाव से भाग रही है।

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस प्रवक्ता मनीष‌ तिवारी ने एलजी के राष्ट्रपति को लिखे गए पत्र और बीजेपी के सरकार बनाए जाने की चर्चाओं को लेकर कहा कि सरकार बनाने की कोशिश बीजेपी के जनता की अदालत में न जाने के घबराहट को साफ-साफ दिखाती है।

आप नेता आशुतोष ने कहा कि एलजी का उस पार्टी को सरकार बनाने के लिए न्यौता देना कतई असंवैधानिक होगा जो लिखित में इसके लिए मना चुकी है।

वहीं कांग्रेस नेता जेपी अग्रवाल ने कहा कि, वो (उपराज्यपाल) जो भी कर रहे हैं वो भाजपा के दबाव में कर रहे हैं, जो गलत है और दुर्भाग्यपूर्ण भी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें