फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये वीडियो जारी किया तो AAP को मिलेगा 5 करोड़ चंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
आप की ब्रिटेन इकाई ने पार्टी को 5 करोड़ का चंदा देने का निश्चय किया है। लेकिन इसके लिए इकाई ने पार्टी के सामने एक शर्त रखी है। अगर पार्टी वो शर्त पूरी कर देती है तो उसे 5 करोड़ का चंदा मिलेगा।
विज्ञापन


दरअसल बात ऐसी है कि जिस राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद से पार्टी पूरी तरह से दो फाड़ हो चुकी है उसी की सच्चाई पार्टी की ब्रिटेन इकाई जानना चाहती है।

आप के ब्रिटिश वॉलेंटियर यह बात जानना चाहते हैं कि आखिर 28 मार्च को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में ऐसा क्या हुआ और क्या योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के दावे सच हैं कि बैठक में मारपीट हुई।

ब्रिटेन इकाई के संदेश को पार्टी वेबसाइट से हटाया गया

हालांकि आप समर्थकों के अनुसार जब पार्टी की लंदन इकाई ने यह बात वेबसाइट पर डाली तो तुरंत ही उसे पार्टी की वेबसाइट से हटा दिया गया।

गौरतलब है कि ईस्ट लंदन में शुक्रवार को पार्टी के नेताओं और समर्थकों की बैठक हुई थी। मीटिंग के मिनट्स के अनुसार जब शनिवार को सुबह तीन बजे मीटिंग खत्म हुई तो पार्टी के समर्थकों में भारी हतोत्साह, अरुचि और निराशा देखी गई।

मीटिंग खत्म होने के बाद पार्टी समर्थकों ने फैसला किया कि वो पार्टी के अधिकारिक फेसबुक पर यह मैसेज सार्वजनिक करेंगे कि उन्हें इस बात से बहुत दुख है कि पार्टी ने अफने मूल सिद्धांतों पारदर्शिता और जवाबदेही से किनारा कर लिया है।

पार्टी को बचाने के लिए निकली ये तरकीब

अपने आप को पार्टी का निष्पक्ष वॉलेंटियर कहने वाले नितेश सेठ ने बताया कि इस मैसेज को केजरीवाल व योगेंद्र दोनों के समर्थकों ने सर्वसम्मति से बनाया था।

उन्होंने बताया कि कोई भी पार्टी छोड़कर नहीं जाना चाहता। लेकिन पिछले दिनों पार्टी में मचे कलह के बाद यह सभी जानते हैं कि पार्टी को चंदा आना कम हो गया है।

इसलिए इन लोगों ने पार्टी के मूल सिद्धांतों को बचाए रखने के लिए इन लोगों ने एक तरकीब निकाली है। आप के लंदन वॉलेंटियरों ने पार्टी के सामने शर्त रखी है कि अगर पार्टी 28 मार्च की बैठक का पूरा वीडियो(जो जरा भी एडिट न किया हो) जारी कर दे तो लंदन ‌इकाई आप को 5 करोड़ का चंदा देगी।

पार्टी लेगी निर्णय वीडियो जारी होगा कि नहीं

इस बारे में जब पार्टी प्रवक्ता आशुतोष से पूछा गया कि क्या पार्टी राष्ट्रीय परिषद की बैठक का असंपादित संस्करण जारी करेगी तो उन्होंने कहा कि यह पार्टी का आं‌तरिक मुद्दा है।

उन्हें इस बारे में कोई आइडिया नहीं है कि ये लोग कौन हैं। उन्होंने वेबसाइट पर डाली गई ब्रिटेन की लिंक के हटाए जाने से भी अनभिज्ञता जताई।

सुर्रे में रहने वाले सुब्रतो चैटर्जी ने बताया कि शुरूआत में लंदन में किसी ने आप के बारे में नहीं सुना था। तब हम आप के लोगो वाली टीशर्ट पहनकर घूमते थे और हमने गुरूद्वारों में भी पैंफलेट बांटा है।
विज्ञापन

लंदन ने दिल्ली चुनाव में दिया था सबसे अधिक चंदा

बता दें कि आप की वेबसाइट के अनुसार लंदन ने दिल्ली चुनाव के समय 25 लाख का चंदा दिया था और टॉप फाइव डोनर देशों में भी शामिल रही है।

वेबसाइट के अनुसार लंदन में आप के प्वाइंट पर्सन के रूप में पहचाने जाने वाले रेडिज गिल का कहना है कि उनके लिए केजरीवाल और योगेंद्र यादव का समान महत्व है।

ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए अगर किसी एक पक्ष पर आरोप लगे हैं तो उनका स्पष्टीकरण बहुत जरूर है ताकि पारदर्शिता बनी रहे। इसलिए आप की लंदन ‌इकाई ने 28 मार्च की बैठक का असंपादित वीडियो जारी करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें