फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिव मंदिर में चोरी के बाद मूर्तियां खंडित, इलाके में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
-नरेला के टिकरी गांव में प्राचीन शिव मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र के टिकरी गांव में एक प्राचीन शिव मंदिर में चोरी और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बदमाशों ने मंदिर के दानपात्र को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। इसके साथ ही मंदिर में भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों को भी खंडित कर दिया। पुलिस ने छानबीन के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। चोरों के नहीं पकड़े जाने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दीप खत्री ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टिकरी गांव के रहने वाले लोग मंदिर पर पहुंचे। लोगों ने मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। जिसमें पता चला कि चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद है। उनके मुताबिक शुक्रवार रात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाश मंदिर परिसर में करीब पांच घंटे मौजूद रहे। बदमाशों ने मंदिर में रखे दानपात्र में से नकदी निकालने के बाद मूर्ति को तोड़ दिया। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें