फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपने अधिकार और कर्तव्य पहचानें : स्मृति

Sun, 05 Mar 2017 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
smiriti irani - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के लिए रविवार को पुन्हाना खंड के गांव बिछौर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का अध्यक्षता केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने की।
विज्ञापन


उन्होंने इस अवसर पर महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि वे अपने अधिकारों व कर्तव्य को पहचानें और स्वावलंबी बनें ताकि उन्हें किसी पर आश्रित न रहना पड़े। वे खुद समाज के विकास में भागीदारी निभाएं।

ईरानी ने कहा कि महिलाएं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को क्रियान्वित करवाने में अपना सहयोग दें और इस बारे में अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। क्योंकि जब तक विकास में महिलाओं की बराबर की भागीदारी नहीं होगी तब तक पूर्ण विकास संभव नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेवात क्षेत्र शिक्षा की दृष्टि से अभी भी काफी पीछे है। इस बारे में महिलाओं को शिक्षित होकर आगे आना होगा। एक शिक्षित महिला दो परिवारों के विकास में सहयोग करती हैं।

मेवात क्षेत्र का प्रदेश में लिंगानुपात काफी बेहतर है और बेटी बचाने में अच्छा है। लेकिन बेटी पढ़ाने में पीछे है। इस ओर हमें अधिक ध्यान देना होगा ताकि हमारी बेटियां व महिलाएं पढ़कर  एक अच्छे समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकें।

केंद्र सरकार द्वारा बहुत सी योजनाएं महिलाओं के उत्थान के लिए चलाई जा रही हैं। जिनमें अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि, मेडिकल क्लेम, सावधि जमा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाएं शामिल हैं।

उन्होंने महिलाओं से कहा कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही प्रधानमंत्री बीमा योजना मेें साल में 12 रुपये देकर दो लाख रुपये तक का बीमा करा सकती हैं। ऐसी अनेकों स्कीम हरियाणा द्वारा चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें