फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस का दावा, जमात में शामिल 275 विदेशियों की पहचान, क्वारंटीन में भेजा

Thu, 02 Apr 2020 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के खतरे के बीच तब्लीगी जमात के मामले ने नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं। जमात में शामिल लोगों की पहचान में दिल्ली सहित कई राज्यों की पुलिस जुटी हुई है। इस जमात में बड़ी संख्या में विदेशी भी शामिल हुए। उनकी तलाश और शिनाख्त की जा रही है। 

विज्ञापन


इस बीच दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि उसने दिल्ली सरकार और अपराध शाखा के साथ मिलकर चलाए गए अभियान में 275 विदेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें क्वारंटीम में भेज दिया गया है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार जिन विदेशियों की पहचान की गई है उनमें 172 इंडोनेशिया से, 36 किर्गिस्तान से और 21 बांग्लादेश से जमात में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


उत्तर पूर्वी दिल्ली में मिले 100 से ज्यादा विदेशी
निजामुद्दीन स्थित मरकज में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद पूरी राजधानी में मरकज से जमात में निकले भारतीय और विदेशी जमातियों की तलाश हो गई। मंगलवार और बुधवार शाम तक चले तलाशी अभियान के बाद उत्तर-पूर्वी जिले की अलग-अलग मस्जिदों से करीब 100  से अधिक विदेशी नागरिकों को मंस्जिदों से बरामद कर उन्हें क्वारंटाइन किया गया। 

जिन लोगों में बीमारी के लक्षण दिख रहे थे, उन्हें अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। मामले पर कोई भी पुलिस अधिकारी खुलकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। सूत्रों के अनुसार शास्त्री पार्क, सीलमपुर, दयालपुर, वेलकम, चौहान बांगर के अलावा अन्य जगहों की मस्जिदों से इन विदेशियों को बरामद किया गया। ज्यादातर विदेशी इंडोनेशिया, मलेशिया के हैं। इनसे पूछताछ कर पता किया जा रहा है कि इन लोगों ने मरकज को कब छोड़ा था। इसके अलावा मरकज छोड़ने के अलावा यह लोग कहां-कहां और कौन-कौन सी मस्जिद में गए थे।

दक्षिणी दिल्ली की मस्जिदों में भी मिले कई विदेशी
दक्षिण-पूर्व जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जामिया नगर की जामा मस्जिद में 56, नूंह मस्जिद में 23, अबू बकर मस्जिद में नौ, बशीरुद्दीन मस्जिद में 13 के अलावा एक अन्य मस्जिद में भी विदेशी मिले हैं। शाहीन बाग की भी एक मस्जिद में 16 विदेशी मिले हैं। पुल प्रह्लादपुर की मस्जिद में दो भारतीय व 9 विदेशी मिले हैं। ये लोग 23 अप्रैल की रात तब्लीगी जमात से यहां पैदल ही पहुंचे थे। मरकज के आयोजकों ने इन्हें अलग-अलग मस्जिदों में ठहराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें