फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीक के सहारे होम क्वारंटीन पर रहने वालों की निगरानी करेगी दिल्ली सरकार 

Thu, 02 Apr 2020 06:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया की तर्ज पर दिल्ली सरकार घर में क्वारंटीन पर रह रहे लोगों की आवाजाही पर नजर रखने के लिए तकनीक का सहारा लेगी। करीब 25 हजार लोगों के मोबाइल नंबर दिल्ली सरकार ने पुलिस का सौंप दिए हैं। पुलिस क्वारंटीन पर जाने के बाद से इन लोगों की लोकेशन मोबाइल के सहारे पता करेगी। नियमों की अनदेखी करने वालों पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को अपने घर पर क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। से वे लोग हैं जो कोरोना संक्रमित लोगों के संपर्क में आए थे , पर अभी उनको अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं है। इस बीच सरकार को यह शिकायत मिल रही है कि कई लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। 

सिंगापुर और दक्षिण कोरिया सरीखे देशों में ऐसे लोगों पर नजर रखने के लिए तकनीक की मदद ली गई थी। अब दिल्ली सरकार भी इस दिशा में काम कर रही है। उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पुलिस की मदद लेकर ऐसे लोग, जिनको होम क्वारंटीन के आदेश दिए गए हैं, उनके पिछले कुछ दिनों के फोन ट्रेस किए जाएंगे। इस दौरान देखा जाएगा कि वह अपने घर में रह रहे थे या नहीं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली पुलिस न होम क्वारंटीन पर रहे रहे 11,084 और बुधवार को 14,345 लोगों के नंबर दिल्ली पुलिस को सौंप दिए हैं। 

इन लोगों के फोन ट्रेस कर पता लगाया जाएगा कि होम क्वारंटीन में जाने के बाद से उनकी गतिविधि क्या रही। वह घर पर ही रहे या बाहर निकले। अगर बाहर निकले तो उनकी मुलाकात किस-किस से हुई। केजरीवाल ने चेतावनी दी कि अगर किसी ने घर में रहने का आदेश नहीं माना होगा तो उस पर कानूनन कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें