फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल से मिलने वाले IDBI के अधिकारियों से आईबी ने की पूछताछ

Sat, 02 Apr 2016 03:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केजरीवाल
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने एक ट्वीट के जरिए ये कहा कि इंटेलिजेंस ब्यूरो ने आईडीबीआई बैंक के उन अधिकारियों से पूछताछ की है जिन्होंने अपने बैंक के निजिकरण के प्रस्ताव को लेकर उनसे मुलाकात की थी।
विज्ञापन


केजरीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'आईडीबीआई के कुछ अधिकारियों ने शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर मुझसे मुलाकात की। उनसे बाद में आईबी के त्यागी नाम के एक अधिकारी ने पूछताछ की कि मुझसे उनकी क्या चर्चा हुई।' Some IDBI officials met me today abt their demands. They were later grilled by an IB officer named Tyagi abt what was discussed wid me. — Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 1, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन

केजरीवाल ने ल‌िखा पीएम को पत्र

‌केजरीवाल ने आईडीबीआई बैंक के प्राइवेटाइजेशन को रोकने के लिए लिखा पत्र - फोटो : केजरीवाल के ट्विटर अकाउंट से
आईडीबीआई बैंक अधिकारियों की मांग को लेकर आज सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर बैंक के निजीकरण को रोकने की मांग की है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (आईडीबीआई) के निजीकरण का विरोध किया है। केजरीवाल का मानना है कि केंद्र सरकार को इसे पब्लिक सेक्टर में ही रहने देना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में आईडीबीआई ऑफिसर्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वह इस बारे में प्रधानमंत्री को एक चिट्ठी लिखेंगे इसी वजह से आज उन्होंने पीएम को चिट्ठी भी लिखी।

अरविंद केजरीवाल ने बैंक प्रतिनिधियों से कहा कि चिट्ठी में वह इस बात पर जोर देंगे कि केंद्र सरकार आईडीबीआई के निजीकरण के प्रस्ताव को वापस ले, जिससे देशभर के बीस हजार अधिकारियों पर बुरा असर पड़ने वाला है।

मुलाकात के दौरान प्रतिनिधियों ने बताया कि केंद्रीय वित्त ने अपने बजट भाषण में कहा है कि आईडीबीआई में न्यूनतम 51 फीसदी का शेयर रखने की सरकार की कोई बाध्यता नहीं है। बता दें कि केंद्र सरकार की इस घोषणा के खिलाफ चार दिनों तक आईडीबीआई अधिकारियों ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था।
Del CM @arvindkejriwal writes to PM @narendramodi requests that I.D.B.I shouldn't be privatized (1/2) @ibnlive pic.twitter.com/MBsMExmTh2— Rupashree Nanda (@rupashreenanda) April 2, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें