फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: बारहवीं परीक्षा: बेटों में अनुराग तो बेटियों में समृद्धि ने किया जिला टॉप

Tue, 07 May 2019 09:43 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर (जहांगीराबाद)

सार

- हाईस्कूल बोर्ड में पलक अग्रवाल बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन
अनुराग पंवार और पलक अग्रवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईसीएसई परीक्षा के दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित हो गया। बारहवीं परीक्षा में छात्र अनुराग पंवार ने जिला टॉप किया है। जबकि छात्रा वर्ग में समृद्धि कौशिक ने टॉप किया है। दसवीं की परीक्षा में छात्रा पलक अग्रवाल ने जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जिला टॉप परीक्षार्थी नगर के सेंट जोसफ विद्यालय के छात्र हैं।

विज्ञापन


बारहवीं की परीक्षा में छात्र अनुराग पंवार ने 97.5 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए 400 में से 389.6 अंक हासिल किए हैं। अनुराग पंवार इससे पूर्व वर्ष 2017 में सर्वाधिक अंक लाकर दसवीं में जिला टॉप कर चुके हैं। छात्रा वर्ग में समृद्धि कौशिक ने 353 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया है। दसवीं में टॉपर रही छात्रा पलक ने 98.2 प्रतिशत अंक हासिल कर कुल 500 में से 491 अंक हासिल किए हैं।

दसवीं में इसी स्कूल के छात्र निपुण अग्रवाल ने 487 व रोहित माहुर ने 485 अंक लाकर जिले में क्रमश: दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि बारहवीं में छात्र प्रशांत चौधरी ने 400 में से 381 व मानव रघुवंशी ने 375 अंक हासिल कर जिले में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। इसमें दसवीं में कुल 127 व बारहवीं में 64 छात्र-छात्राओं ने बोर्ड की परीक्षा दी। इनमें से 30 प्रतिशत छात्रों ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीएसई की परीक्षा के टॉपर छात्रों की सूची 
जहांगीराबाद के सेंट जोसफ विद्यालय के दसवीं के टॉप टेन छात्र-छात्रा व उनके अंक
1. पलक अग्रवाल 98.2 प्रतिशत
2. निपुण अग्रवाल 97.4 प्रतिशत
3. रोहित माहुर  97 प्रतिशत
4. यश अग्रवाल  96.6  प्रतिशत
5. दिव्या 96.4 प्रतिशत
6. तनिषा गर्ग 96 प्रतिशत 
7. मेहुल कंसल 95 प्रतिशत
8. अभिषेक कुमार 94.6 प्रतिशत
9. अरूण शर्मा 94.4 प्रतिशत
-   रोहन सैनी 94.4 प्रतिशत
-   कुमारी विनी 94.4 प्रतिशत
10.आदित्य चौधरी 93.8 प्रतिशत

बारहवीं के टॉप टेन छात्र-छात्राएं (साइंस ग्रुप)
1. अनुराग पंवार 97.5 प्रतिशत 
2. प्रशांत चौधरी 95.25 प्रतिशत
3. मानव रघुवंशी 93.75 प्रतिशत
4. राज वशिष्ठ 93.25 प्रतिशत
5. निशांत चौधरी 92.5 प्रतिशत
6. रिषभ गर्ग 88.75 प्रतिशत
7. समृद्वि कौशिक 88.25 प्रतिशत
-  तरुण चौधरी  88.25 प्रतिशत
8. लवकेश कुमार 86.5 प्रतिशत
9. रूद्रांश गुप्ता     86.25 प्रतिशत

कॉमर्स ग्रुप के टॉप टेन छात्र-छात्राएं
1. शुभ गोयल   88.5 प्रतिशत
2. यश चौधरी  72 प्र्रतिशत
3. रोहित कुमार  66.25 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें