फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 मई को आएंगे ICSE-ISC बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट, इस बार मिलेगी डिजिटल मार्कशीट

Sat, 27 May 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ICSE-ISC रिजल्ट
विज्ञापन
द काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) 29 मई, सोमवार को आईएससी (12वीं) और आईसीएसई (10वीं) के नतीजे घोषित करेगा। सीआईएससीई के मुताबिक, रिजल्ट 29 मई को दोपहर 3 बजे जारी किए जाएंगे। छात्र सीआईएससीई की ऑफिशियल वेबसाइट www.cisce.org पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन


छात्र इसबार अपना डिजिटल मार्कशीट और सर्टिफिकेट भी देख सकेंगे। क्योंकि, बोर्ड इसबार सर्टिफिकेट और मार्कशीट का डिजिटल वर्जन भी जारी करेगा।

सीआईएससीई तीन परीक्षाएं आयोजित करता है। इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE-10वीं), द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC-12वीं) और सर्टिफिकेट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (CVE)।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल आईसीएसई 10वीं का रिजल्ट 98.50 फीसदी रही, जबकि आईएससी का रिजल्ट 96.46 फीसदी रहा था।

इसके पहले आईसीएसई के रिजल्ट 15 मई को आने थे, लेकिन सीआईएसई बोर्ड ने साफ किया था रिजल्ट जारी होने के 48 घंटे के पहले इसकी जानकारी दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें