फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स डे पर दिखी सेना की ताकत, पाक को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान के साथ सीमा पर बढ़े गतिरोध से हर हिंदुस्तानी के दिल में हलचल मची है। बुधवार सुबह गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर विमानों की उड़ान परेड ने बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आसमान में उड़ते बड़े-बड़े लड़ाकू विमानों को देखकर हर कोई चौंकान्ना था।
विज्ञापन


हालांकि ये तैयारी युद्घ की नहीं, जश्न की थी। गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर भारतीय वायु सेना के 82वें स्थापना दिवस का जश्न मनाया गया। वायु सेना दिवस की शुरुआत परेड के साथ हुई।

इस मौके पर एयर चीफ मार्शल अरूप साहा, आर्मी चीफ दलबीर सुहाग और नेवी चीफ रवींद्र धवन के अलावा कैप्टन सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी अंजलि के साथ पहुंचे।
Trending Videos

'पाक को मिलेगा करारा जवाब'

एयरफोर्स की परेड और एयरशो होने के बाद एयर चीफ मार्शल ने कहा कि एलओसी के हालात चिंताजनक हैं। भारत सरकार और भारतीय सेनाएं शातिपूर्ण वातावरण चाहती हैं लेकिन सीमापार से लगातार हो रही गोलीबारी ने माहौल को बिगाड़ दिया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को रक्षा मंत्री से मुलाकात करके उन्होंने सीमा के हालात पर चर्चा की थी। अब रक्षा मंत्रालय ने सेना को हर तरह की कार्रवाई करने की छूट दे दी है।

आर्मी चीफ दलबीर सुहाग ने कहा कि अब पाकिस्तान के साथ कोई फ्लैग मीटिंग नहीं होगी। सेना की ओर से ऐसी कोई मांग नहीं की गई। अब पाकिस्तान की हरकतों का जवाब उसी की भाषा में दिया जाएगा।
विज्ञापन

सेना की वर्दी में दिखे सचिन

पत्नी अंजलि के साथ हिंडन एयरबेस पहुंचे सचिन तेंदुलकर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। सेना की वर्दी में सचिन काफी फब रहे थे। तेंदुलकर को ग्रुप कैप्टन की मानद उपाधि दी गई है। उन्होंने पूरा एयरशो देखा और खूब लुत्फ उठाया।

कार्यक्रम में आकाश गंगा टीम ने एएन-32 विमान के साथ हवा में एक्‍शन दिखाया। तो वहीं, एमआई-17 वी5 हेलिकॉप्टर, एमआई-25/35, एएन-32, सी-130जे हर्क्युलिस विमानों का भी प्रदर्शन हुआ।

एयरबेस पर विमानों की कलाबाजियों ने लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ा दीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें