सांसद नरेंद्र कश्यप पत्नी और बेटे समेत गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
बहू हिमांशी की मौत के बाद बीएसपी सांसद नरेंद्र कश्यप, उनकी पत्नी और बेटे सागर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि तबियत खराब होने के चलते बसपा सांसद और उनकी पत्नी पुलिस कस्टडी में अस्पताल में हैं।
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इन दोनों को सीधा जेल भेज दिया जाएगा वहीं मृतका हिमांशी के पति सागर को पुलिस पहले ही हिरासत में ले चुकी है।
सांसद पुत्रवधू हिमांशी कश्यप से शादी के चौथे दिन से ही दहेज के लिए टॉर्चर किया जाने लगा था। उससे दहेज में 50 लाख रुपये की डिमांड की जाने लगी थी। नगदी के साथ ही जेवर और लग्जरी कार मांगी जाती थी। डिमांड पूरी न होने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था।
हिमांशी के चाचा हरीओम कश्यप ने यह आरोप सांसद परिवार पर लगाए हैं। शव देखने के बाद उन्होंने दावा किया कि हिमांशी को दागा जाता था। आरोप है कि 15 दिन पहले बेटी हिमांशी को ऐसे पीटा था कि उसका एक कान का पर्दा तक सूज गया। परिजनों ने प्लॉट बेचकर कार देने का आश्वासन देते हुए एक माह की मोहलत मांगी थी।
ससुरालियों की डिमांड पर उस वक्त एक सोने का एक हार हिमांशी को दिया था। हीरालाल कश्यप ने बताया कि मंगलवार को वह एक कार्यक्रम में भाग लेने गाजियाबाद गए थे, तभी हिमांशी ने उनसे ससुराल वालों की शिकायत की। तब भी वह शिकायत करने के लिए कविनगर थाने गए, थाने में रुके लेकिन पारिवारिक बदनामी के डर से उन्होंने शिकायत नहीं की।